किसान परेशान ना हो यह सुनिश्चित करें: कलेक्टर धनंजय सिंह
*किसान परेशान ना हो यह सुनिश्चित करें: कलेक्टर धनंजय सिंह* 

 *कलेक्टर श्री सिंह ने इटारसी में मूंग खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण* 

 *जिले में मूंग खरीदी में आई तेजी, किसानों को भेजे जाने वाली एसएमएस की संख्या को बढ़ाया गया* 


होशंगाबाद जिले में  सुव्यवस्थित तरीके से मूंग खरीदी कार्य जारी है। जिला प्रशासन द्वारा योजनाबद्ध रूप से समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग खरीदी की जा रही है। जिला उपार्जन समिति द्वारा किसानों को भेजे जाने वाली एसएमएस की संख्या को बढ़ाया है जिसके फलस्वरूप मूंग खरीदी कार्य में और तेजी आई हैं। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह मूंग खरीदी कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहें है। इसी क्रम में सोमवार 12 जुलाई को कलेक्टर श्री सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर के साथ इटारसी का दौरा कर मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम स्तरीय केंद्र केसर वेयर हाउस, दादाजी वेयर हाउस एवं श्री कृपा वेयर हाउस का निरीक्षण किया। कलेक्टर इन केंद्रों पर समिति प्रबंधकों से चर्चा कर मूंग खरीदी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने दादाजी वेयर हाउस में खरीदी कार्य में गति लाने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती पूनम साहू एवं उपार्जन संबंधी अधिकारी उपस्थित रहें।

 *किसानों को समय पर भुगतान हो* 

कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, किसान परेशान ना हो यह सुनिश्चित करें। किसानों को समय पर भुगतान हो इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए।

 *कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों से की रूबरू चर्चा* 

केंद्रों पर कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों से रूबरू चर्चा कर उनके पैदावार और एसएमएस के बारे में जानकारी ली। किसानों द्वारा बताया गया कि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी से वें खुश है उन्होंने केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने ग्राम घाटली के कृषक गणेश प्रसाद, पवन चिमनियां एवं ग्राम लोहारियाकला के कृषक महेश सिंह से चर्चा की।

 *अब तक 7046 किसानों से 9924 मीट्रिक टन खरीदी* 

जिले में मूंग खरीदी कार्य सतत जारी हैं। सहायक संचालक कृषि श्री योगेन्द्र बेड़ा ने बताया कि  अब तक 7046 किसानों से 9924 मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी हैं।
Popular posts
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र