भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषितसभी पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति समर्पण से कार्य करने का लिया संकल्प
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषित
सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति समर्पण से कार्य करने का लिया संकल्प
बराड़ा, (जयबीर राणा थंबड़)। आज किसान विश्राम गृह में भाजपा महिला मोर्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन बराड़ा नगरपालिका चेयरपर्सन व भाजपा जिला सचिव रिचा पाहवा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गुरप्रीत कौर मुख्य अतिथि रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषित करना रहा, ताकि भाजपा की जनहितकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जाए, जिससे भाजपा की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचे।
इस अवसर पर नगर पालिका बराड़ा चेयरपर्सन रिचा पाहवा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर, प्रदेश सचिव पुष्पा गुप्ता, भाजपा जिला सचिव ज्योति बक्शी, महामंत्री महिला मोर्चा पुष्पा वैश्य, मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा बबीता जैन ने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषित की।  मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम चौहान, महामंत्री योगिता गोयल व नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष कांता शर्मा, ममता भराड़ा, रेनू रानी, महिला मोर्चा सचिव विदुषी राय, सुमनलता पूनम शर्मा, मीडिया प्रभारी सोनिया भराड़ा, रमेश मनोचा, कोषाध्यक्ष प्रीति, सह-कोषाध्यक्ष मोनिका, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा देवी, रानी देवी, बेबी, रेणुका व शालू बराड़ा नियुक्त किए गए। सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी व पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रति आस्था व निष्ठा व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उन्हें पूरी कर्मठता से निभाएंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ घेलड़ी, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन लोचन शर्मा, समाजसेवी हनी पाहवा आदि उपस्थित रहे।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र