कन्नौद। भारतीय किसान संघ के तहसील इकाई कन्नौद का निर्वाचन सोमवार को ब्राम्हण समाज धर्मशाला कन्नौद में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रांतीय महामंत्री नारायण यादव, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार की उपस्थिति में भारत माता एवं भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने संघ द्वारा किसान हित में किए गए कार्यो को विस्तार से बताया। तहसील अध्यक्ष ने 3 साल में कन्नौद तहसील में किसान संघ द्वारा किसान हित मे किए गए कार्यों का उल्लेख किया। कन्नौद तहसील की ग्राम समिति अध्यक्षो ने निर्विरोध ओमप्रकाश टांडी को पुनः तहसील अध्यक्ष चुना और गजेंद्र सिंह सिसोदिया को मंत्री चुना गया। वही मौके पर तहसील अध्यक्ष टांडी ने कन्नौद तहसील की कार्यकारिणी गठित की। जिसमे डॉ सुनील जलांधरे को सहमंत्री, कैलाश प्रजापत एवं शिवराम पटेल को तहसील उपाध्यक्ष, हरिओम मंडलोई को युवा किसान वाहिनी संयोजक, प्रदीप धूत तहसील संरक्षक का दायित्व सौंपा। साथ ही नवनिर्वाचित सदस्यो का साफा बंधवाकर सम्मान किया।
इसके पश्चात उपस्थित किसानों एवं पदाधिकारियो ने नगर में रैली निकाली। बस स्टैंड स्थित भारत माता प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। और मोहल्ला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह जानकारी कन्नौद तहसील मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश परमार ने दी।
कन्नोद से श्रीकांत पुरोहित