बीएमएस के प्रदेश संगठन मंत्री ने बैतूल प्रवास के दौरान कार्यकताओ में फूंकी जान,भरा जोश।
बीएमएस के प्रदेश संगठन मंत्री ने बैतूल प्रवास के दौरान कार्यकताओ में फूंकी जान,भरा जोश।      
बैतूल। कैलाश पाटील

भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन सिंह एक अल्प प्रवास पर कल बैतूल पधारे हुए थे। नपा मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया उनके आगमन पर भारतीय मजदूर संघ बैतूल के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उसके पश्चात उन्होंने एक बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंजाब गायकवाड़ ने की।  प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय मजदूर संघ केवल मजदूर एवम कर्मचारियों की ही चिंता नहीं करता है। इस राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का सपना भी हमें साकार करना है और इसके लिए हमे प्रत्येक ग्राम स्तर तक संपर्क करके बीएमएस की इकाई बनानी होगी। संगठन के रीती नीति पर चलकर विस्तार एवम मजबूती प्रदान करने के सूत्र भी इनके द्वारा बताया गया। बीएमएस  के विभाग प्रमुख राजेश मानसूरिया ने कहा हमे अपने आप पर गर्व होना चाहिए की हम भारत के ही नही विश्व के सबसे बड़े संगठन के सदस्य है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  गुनता उईके ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विनय डोंगरे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री एवम कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। जिसमे बिजली नगर पालिका, स्वास्थ्य ,भवन निर्माण, ठेका मजदूर, कृषि ग्रामीण आंगनवाड़ी, अंशकालिक ,आशा, उषा आदि कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र