हैहय वंशीय कसेरा ताम्रकार समाज ने हरियाली महोत्सव के अंर्तगत

हैहय वंशीय कसेरा ताम्रकार समाज ने हरियाली महोत्सव के अंर्तगत 

नगर के दो स्थानो पर स्वदेशी एवं फलदार पौधे का किया रोपण  


होशंगाबाद| हैहय वंशीय कसेरा ताम्रकार समाज व्दारा श्रावन मास में हरियाली महोत्सव के अंर्तगत नगर के दो स्थानो पर वृहद पैमाने पर स्वदेशी एवं फलदार पौधे का रोपण किया| कसेरा समाज व्दारा मीराज किंगडम  कुलामढी रोड एंव सेठा मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल & कैंसर केयर सेंटर चक्कर रोड पिपरिया रोड स्वयंवरम गार्डन के पीछे होशंगाबाद म.प्र.में स्वदेशी एंव फलदार पौधों जिसमेंआम,जामुन,आंवला,   जाम,बिल्वपत्र,समी,बादाम, गुलमोहर, कदम, चंपा, नीम, पीपल, बड़, मीठी नीम के पौधों का रोपण किया गया| इस दौरान डाॅ. अतुल सेठा ने कहा की हिन्दुस्तान जैसे प्रकृति पूजक देश में पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़े हैं और इससे निपटने में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सीताराम करैया ने कहा की इतिहास के कई उदाहरण बताते हैं कि पौधारोपण का कार्य कितनी भावना,निष्ठा से किया जाता था, हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।


       केप्टिन करैया ने कहा की वर्षाकाल प्रारंभ होते ही देशभर में पौधारोपण के आयोजन होते हैं। हमारी सभ्यता एवं संस्कृति में पेड़ों का विशेष महत्व रहा है वे देवतुल्य माने गये है।नगरअध्यक्ष नीरज पटैल ने कहा की  पौधोंरोपण के  बाद में नियमित  देखभाल भी की जायेंगी |
      पौधोंरोपण में नंदकिशोर कांसकार,प्रवीर नायक,अनिरुद्ध करैया,अमित वर्मा, अनमोल करैया,संजय कांसकार,अनिल चंद्रवंशी, नितीन करैया, दैवांसू करैया, कार्तिक कांसकार, संतोष कांसकार, आदर्श करैया, विशाल कांसकार, महिला मंडल की श्रीमती संगीता वर्मा, संजना कांसकार ,शालनी नायक, पूनम कांसकार,रेखा करैया, सुनीता वर्मा पूजा चंद्रवंशी सहित अनेक समाजिक बंधु उपस्थित थे|




Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र