बैतूल/सारणी। कैलाश पाटील
आम आदमी पार्टी की आम जनता के प्रति कार्यप्रणाली, नीति से प्रभावित होकर आम लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पार्टी के मिडिया प्रभारी आशीष खातरकर ने बताया कि आम आदमी पार्टी सारणी के क्षेत्रीय कार्यालय शॉपिंग सेंटर में दिनांक 15 जुलाई को सारणी क्षेत्र के जितेंद्र जावलकर, रिया मांझी, मुकेश सोमकुंवर, लखनलाल साहू, कैलाश भूमरकर, सेवक यादव, अजय कुमार धूसिया, राजेश बर्डे, डॉ.प्रेम शंकर कहार द्वारा सदस्यता ली गई एवं सारणी ब्लॉक कमेटी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों केे द्वारा बैठक भी की गई।
जिसमें जिलाध्यक्ष अजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष सपन कामला, जिला संगठन सचिव पंजाब खातरकर, जिला मीडिया प्रमुख आशीष खातरकर, जिला श्रमिक प्रकोष्ठ सचिव संजीव नागले, जिला अ.स. प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सिराज खान, सचिव सलाउद्दीन अंसारी, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा, महिला विंग जिला उपाध्यक्ष शांति पाल, रेखा साहू, सदस्य रोशन धुर्वे, शेख रमजान मंसूरी, मुमताज खान,राजकुमार बडोदे, जीनत आलम, इकबाल खान, रविंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।