वृद्ध और दिव्यांग बने वैक्सीनेशन महाअभियान के जागरूकता दूत, टीकाकरण का दिया संदेश

वृद्ध और दिव्यांग बने वैक्सीनेशन महाअभियान के जागरूकता दूत, टीकाकरण का दिया संदेश

होशंगाबाद/ 21 जून, 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर 21 जून से प्रारंभ वैक्सीनेशन महाअभियान ने प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जंग को एक नई ऊर्जा प्रदान की है। होशंगाबाद जिले में भी इस महाअभियान में कोरोना के विरुद्ध वैक्सीन की सुरक्षा प्राप्त करने के लिए एक अलग ही उत्साह नजर आया। कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार इस अभियान के शुभारंभ हेतु जिले के विभिन्न केंद्रों पर आकर्षक साज सज्जा की गई व हितग्राहियों के लिए वेटिंग रूम से लेकर पंजीयन तक की उत्तम व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। जन प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक अमले के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया, जिसका परिणाम यह रहा कि विभिन्न भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए युवाओं, महिलाओं और वृद्ध के साथ साथ दिव्यांग साथियों ने भी महाअभियान में न केवल वैक्सीन लगवाया बल्कि बड़े ही उत्साह के साथ टीकाकरण केंद्रों पर लगे हुए सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी खिंचाई और सोशल मीडिया पर भी अपने संदेश जारी कर लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

            इस क्रम में होशंगाबाद के वृद्ध महिला संतोषी नागवंशी व वृद्ध श्री राजाराम ने ग्राम रामपुर एवं श्रीमति सावित्री बाई आयु 70 वर्ष ने भीलाखेड़ी ब्लॉक होशंगाबाद में वैक्सीन लगवाया और लोगों को जागरूक करने हेतु अपने संदेश सोशल मीडिया में जारी किए। इनका ये जज़्बा कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान और कोरोना के खिलाफ जंग में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होता दिख रहा है।

 

दिव्यांग भी नहीं रहे पीछे, लगवाई वैक्सीन,दिया संदेश

वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में दिव्यांग साथी भी पीछे नहीं रहे। ग्राम भीलाखेड़ी में दिव्यांग श्री अमित यादव ने वैक्सीन लगवाई और लोगों को अफवाहों से दूर रहकर वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र