निर्धन असहाय व्यक्ति की मदद कर सराहनीय कार्य करने पर मुख्य सिपाही सुखबीर सिहँ व होमगार्ड के जवान ओम पाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने किया सम्मानित
निर्धन असहाय व्यक्ति की मदद कर सराहनीय कार्य करने पर मुख्य सिपाही सुखबीर सिहँ व होमगार्ड के जवान ओम पाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने किया सम्मानित
   
अम्बाला 28 मई 2021ः(जयबीर राणा थंबड़)
 26 मई 2021 को थाना महेशनगर में तैनात मुख्य सिपाही सुखबीर सिहँ नं0 96/अम्बाला व होमगार्ड के जवान ओम पाल नं0 191 ने निर्धन असहाय व्यक्ति जो  थाना महेशनगर में पहुँच गया था, उसके प्रति दयाभाव प्रकट करते हुए उसके बाल कटवाने, नाखून काटने व उसकी शारीरिक सफाई के बाद नए कपड़े पहना कर और भरपेट खाना खिलाकर एक मानवीय ममताभरा सराहनीय कार्य किया है। नागरिकों की सुरक्षा हेतू पुलिस हर समय उनकी सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए तत्पर रहती है परन्तु मुख्य सिपाही सुखबीर सिहँ व होमगार्ड के जवान ओम पाल ने ऐसा मानवता भरा कार्य करके पुलिस की छवि को समाज में और भी गौरवान्वित किया है। पुलिस विभाग को नागरिकों की सुरक्षा हेतू अपराधों से सम्बन्धित कार्यो को निष्ठापूर्ण करना ही होता है लेकिन उसके साथ-साथ ऐसा मानवता भरा कार्य करना पुलिस विभाग के लिए एक सराहनीय कार्य है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री हामिद अख्त्तर ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को इससे सम्बन्धित प्रेरित करते हुए कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस का मुख्य कार्य है लेकिन इसके साथ-साथ सेवा, सुरक्षा व सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से पारस्परिक तालमेल बनाए रखना व असहाय व्यक्तियों के प्रति दयामय भाव रखना भी अनिवार्य है जो हमारे पुलिस विभाग की छवि को और भी उजागर करता है।
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र