कोई भी पंजीकृत किसान गेहूं खरीदी से वंचित न हो - कलेक्टर श्री धनंजय सिंह सिंह*
*कोई भी पंजीकृत किसान गेहूं खरीदी से वंचित न हो - कलेक्टर श्री धनंजय सिंह सिंह* 
 *परिवहन कार्य में तेजी लाएं* 

 *खाद्य का अग्रिम भण्डारण सुनिश्चित करें* 

 *कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने आंचलखेड़ा खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण* 

समर्थन मूल्य पर समस्त पंजीकृत किसानों से गेहूं खरीदी कार्य शीघ्र संपन्न किया जाए। कोई भी किसान खरीदी से वंचित न हो यह सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर श्री सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक बाबई स्थित खरीदी केंद्र आंचलखेड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 *समिति प्रबंधक को नोटिस* 

कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केंद्र पर उपज की तौल व्यवस्था का निरीक्षण किया और रैंडमली तौल की गई बोरियों की पुनः समक्ष में तौल करवाई।  तौल कार्य  में तय सीमा से अधिक उपज की तौल पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की ओर समिति प्रबंधक आरके उपाध्याय को नोटिस देने के निर्देश जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केंद्र से भंडारण हेतु गोदामों में भेजें गए उपज का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 *सोसायटियों में खाद के अग्रिम भंडारण ना करने पर एसडीओ कृषि पर कार्रवाई* 

कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी खरीफ सीजन के दृष्टिगत यूरिया एवं डीएपी आदि के अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड को दिए। जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड ने बताया कि जिले में वर्तमान में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता हैं, जिले में 14950 मीट्रिक टन यूरिया एवं 10850 डीएपी वर्तमान में उपलब्ध है। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों हेतु खाद का सोसायटियों  में अग्रिम भंडारण नहीं किए जाने पर एसडीओ कृषि श्री
 राजीव यादव के एक वेतन वृद्धि रोकने एवं तीन दिन का अवैतनिक करने के निर्देश दिए।

 *तेजी से परिवहन करें* 

कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र पर किसानों की खरीदी कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को दिए। उन्होंने कहा कि परिवहनकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर खरीदी केंद्रों से परिवहन तेजी से किया जाएं। कलेक्टर सिंह ने कहा कि केंद्रों पर बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने खराब गुणवत्ता के बारदानों की शिकायत पर डीएम नागरिक आपूर्ति निगम को सप्लायर को नोटिस  देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र पर उपज विक्रय हेतु आए किसानों से चर्चा की एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।
निरीक्षण  के दौरान एसडीएम फरहीन खान, नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव , डीएमओ मार्कफेड  श्री प्रदीप ग्रेवल एवं डीएम नागरिक आपूर्ति निगम मौजूद रहें।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र