विजय कुमार खण्डेलवाल के 86वे जयंती सारणी मंडल कार्यालय में मनाई।
विजय कुमार खण्डेलवाल के 86वे जयंती सारणी मंडल कार्यालय में मनाई।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल 

भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में विकास पुरुष कहे जाने वाले विजय कुमार खंडेलवाल के 86 वें जन्म जयंती के अवसर पर मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम द्वारा विजय कुमार खंडेलवाल के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर उनके विकास कार्यों को याद किया। इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने भी उन्हे पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, मंडल के मंत्री कुबेर डोंगरे अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथी सारणी मंडल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह अपने अनुभव बताते हुए कहा कि उनके साथ कुछ समय के लिए काम किया उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को अपने पुत्र एवं छोटे भाइयों की तरह व्यवहार देते थे सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से देखते थे कोई बड़ा होता था ना कोई छोटा सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते थे।
मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने बताया कि 1936 में बैतूल के एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे विजय कुमार खण्डेलवाल ने अपनी वकालत की शिक्षा पूर्ण कर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। जिला सहकारी बैंक बैतूल के अध्यक्ष, बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष, बैतूल भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की सफल शुरुआत करते हुए 1996 में कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री को लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त देकर अपने संसदीय पारी को प्रारम्भ किया और देवलोक गमन तक लगातार चार चुनावों में अपराजेय रहते हुए अपने विजय नाम को चरितार्थ किया। आदिवासी बहुल क्षेत्र में विकास की उस गंगा को बहाना जिसकी वजह से आज सभी उन्हें विकास पुरुष के रूप में जानते हैं। एक प्रखर सांसद के रूप में उन्होंने बैतूल जिले के विकास की आवाज संसद में उठाई।
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र