होशंगाबाद। कोरोना मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पिछले 15 दिनों से वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों के बीच जनजागरण अभियान निरंतर चला रही है एवं जिला अस्पताल में वैक्सिनेशन कार्य में मंडल के पदाधिकारी अपनी सेवा दे रहे है। जिन बुजुर्गों के पास वाहन इत्यादि की व्यवस्था नहीं है उन्हें भाजपा कार्यकर्ता अपने वाहन पर बैठकर वैक्सीन लगवा रहे है। भाजपा नगर मंडल होशंगाबाद द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल एवं वैक्सिनेशन जिला प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में वैक्सिनेशन अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में हेल्प डेस्क बनाकर वैक्सीन लगवाने आए लोगों की सहायता कर वैक्सीन लगवाने में मदद की जा रही है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में भाजपा ने हेल्प डेस्क बनाकर सहायता 15 दिन पूर्व केंद्र शुरू किया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिदिन जिला अस्पताल वैक्सीन लगवाने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सहायता की है। मीडिया प्रभारी पंकज दीक्षित ने बताया कि 1 से 27 मार्च तक कुल 3600 वैक्सीन बुजुर्गों को नगर मंडल के प्रयासों से अब तक लगाई जा चुकी है। शनिवार को भी वैक्सिनेशन के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल वैक्सीन लगवाने आए बुजुर्गों की मदद की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे , महामंत्री पूनम मेषकर , नगरमंत्री मनीष परदेशी , राहुल पटवा , ओम राय , तरुण पालीवाल , राजेश मांझी , गोविंदा सैनी , सोनू दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता वैक्सीन लगवाने आ रहे बुजुर्गों की निस्वार्थ कर रहे सेवा
• Aankhen crime par