राजनीति हावी नहीं होती तो शायद एक वन कर्मी में मौत के मुंह से बच जाता
राजनीति हावी नहीं होती तो शायद एक वन कर्मी में मौत के मुंह से बच जाता

वन विभाग का अमला लकड़ी तस्करों एवं शिकारियों को जान जोखिम में डालकर पकड़ता है एवं राजनीति के दबाव के चलते उन्हें कुछ ही घंटों बाद छोड़ दिया जाता है
अगर ऐसा ही चलता है तो कैसे हो पाएगी वनों की सुरक्षा
बॉयलर वीडियो में आखिरी दम तक जान की बाजी लगा ता वन कर्मी

उप वन मंडल बागली की रेंज पुंजापुरा के रतनपुर जंगल में एक फॉरेस्ट गार्ड की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है।  उक्त मामला गुरुवार  का बताया जा रहा है।..
 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुंजापुरा रेंज के रतनपुर के जंगल में मृतक वन कर्मी लोगों का पीछा कर रहा था वही उसी दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर वन कर्मी की हत्या कर दी गई 
वही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो स्वयं मृतक वन कर्मी बना रहा था। उसमें मृतक वन कर्मी उक्त लोगों का बाईक से पीछा कर रहा है, वही बदमाशों द्वारा वीडियो में कहा जा रहा है गोली मार दे गोली मार दे और एक व्यक्ति वन कर्मी पर गोली चला देता है।
 सर्चिंग के दौरान सीता समाधि के पास मृत अवस्था में वन कर्मी का शव मिला।
 जिसका  उदयनगर शासकीय अस्पताल पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
 वही उदयनगर थाना प्रभारी राजाराम वास्केल के अनुसार अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है प्रथम दृष्टि में अनुमान लगाया जा रहा है कि जंगल में शिकार करने के लिए कुछ लोग आए थे सूचना मिलने पर मृतक वन कर्मी जंगल में गया था और बदमाशों का पीछा कर रहा था उसी दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग कर वन कर्मी की हत्या कर दी गई


कन्नौदसे श्रीकांत पुरोहीत की रिपोर्ट
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र