सर्व समाज संगठन की एक मांग बेटी बचाओ का नारा बस नारा बनकर न रह जाये।
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल
सारनी थाना क्षेत्र एक गांव में 13 वर्ष बच्ची के साथ हुई हेवानियत की घटना से भारी जनता आक्रोश रैली निकाल कर आरोपी का पुतला घसीट कर जुते मारते हुऐ बगडोना कालेज गेट से जोरदार नारे लगाते हुए आरोपी को फांसी की सजा मांग करते हुए प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जिसमे मेहरा डेहरिया समाज, जयस, भीम आर्मी, सुजाता महिला मंडल, आदिवासी महिला, श्रमिक आदिवासी संगठन, आदिवासी छात्र संगठन, गोंडवाना छात्र संगठन, अम्बेडकरी आंदोलनकारी सगठनो ने एक साथ मिलकर आंदोलन किया। जिसमें घोडाडोगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को सभी महिलाओं की ओर से ज्ञापन सौंपा कर मांग की गई कि पिडित बच्ची को देश के अच्छे से अच्छे हास्पीटल मे इलाज कराया जाये। तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से आरोपी को तत्काल फांसी दी जाये। जिससे क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे असंवैधानिक कार्य पर पुर्ण अंकुश लगे। आये दिन महिलाऐ शोषण का शिकार हो रही है इस भय का माहौल हर जगह हैं वही सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में शराब बंदी हो। और महिलाओं के लिए अलग शिकायत केंद्रों का निर्माण हो पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर महिला सुरक्षा की समझाई हो। वहीं स्कुलो में भी महिलाओं के हक अधिकारों पर अलग से सिलेबस तैयार किया जाये। प्रशासन को चेतावनी देते हुऐ सभी सामाजिक संगठनों ने लगातार इस मामले में पुरे जिले और मध्य प्रदेश स्तर पर जब तक आरोपी फांसी नहीं हो जाती प्रदर्शन आंदोलन करने की चेतना दी है।