पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री शिवहरी मीना द्वारा जनपद में हो रही आपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों संग बैठक की गई।

 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री शिवहरी मीना द्वारा जनपद में हो रही आपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों संग बैठक की गई। 


जिसमें तत्कालिक घटित घटनाओं के अनावरण के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों व व्यापारियों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों के बारे में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों को भी अमल में लाने का आश्वासन दिया गया। इस गोष्ठी से व्यापार मण्डल के समस्त पदाधिकारी संतुष्ट हुए व उनके द्वारा दुकानों/बाजारों को खोले जाने की बात कही गई। 


गोष्ठी के महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नवत हैं-


01.  जनपद के चौराहों/तिराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/सर्राफा बाजार में सादे कपड़ों में पुलिस गस्त की जायेगी।

02.  व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान करवाने में पुलिस सहयोग प्रदान किया जायेगा।

03.  बाहर से आने वाले व्यापारियों की सूचना प्राप्त कर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जायेगी।

04.  जनपद के चौराहों/तिराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/सर्राफा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जायेगा। 

05.  पूर्व में घटित घटनाओं की शीघ्र अनावरण किया जायेगा।

06.  ई-रिक्शा/ठेला आदि पर नियन्त्रण करते हुये निरन्तर पुलिस गस्त की जायेगी।

07.  सर्राफा व्यापारियों के आभूषण लाने-ले जाने पर पुलिस सुरक्षा दी जायेगी। 

08.  व्यापार सुरक्षा समिति का गठन व एस0पी0ओ0 कार्ड जारी किये जाएगें।

09.  श्याम बिहारी गली सर्राफा बाजार में एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जायेगी। 


Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र