थराली थाना पुलिस ने विकासखंड देवाल के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत जैनबिष्ट के एक युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया हैं।

 थराली चमोली


थराली थाना पुलिस ने विकासखंड देवाल  के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत जैनबिष्ट  के एक युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया हैं।     


                            

। रिपोर्ट  केशर सिंह नेगी

                मिली जानकारी के अनुसार देवाल ब्लाक के सवाड़ गांव निवासी एक युवक पर इसी विकासखंड के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उस का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया हैं।इस संबंध में युवती के परिजनों ने पिछले साल 30 नवंबर को राजस्व उपनिरीक्षक जैनबिष्ट को युवती के शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया था।जिस पर कार्रवाई करते हुए 28 दिसंबर को मामले को राजस्व पुलिस से हस्तांतरण करने के निर्देश जारी हुए। इसके बाद मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए थराली थाना पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी गई।इस संबंध में थराली थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि मामले के आरोपी सवाड़ निवासी 24 वर्षीय पूरन राम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जिसे गिरफ्तार के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।

Popular posts
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र