चमोली उत्तराखंड क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विधायक ने किया चाय के नर्सरी का भ्रमण
चमोली उत्तराखंड क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विधायक ने किया चाय के नर्सरी का भ्रमण 


कुलसारी से केशर सिंह नेगी की एक विशेष रिपोर्ट 


थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह शुक्रवार को कुलसारी  के धरबारम,ग़ैरबारम, आलकोट भटियाणा झिनजोली   मैटा तल्ला क्षेत्र के भ्रमण कर रही थी। इस दौरान उनके द्वारा देर शाम तक लोगों की समस्याओं को सुना गया एवम उनका निराकरण भी किया गया। अपने भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक कुलसारी के धारबारम के निकट ककड़तोली नामक तोक में चाय विकास बोर्ड द्वारा बनाई गई नर्सरी  का भ्रमण किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल समस्याओं से रूबरू होते हुए क्षेत्रीय विधायक ने लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी तो यहां तक सड़क नहीं थी और वह पूरे क्षेत्र को पैदल ही नाप रही थी। उन्हें इसकी काफी पीड़ा थी और उन्होंने यह निर्णय लिया था कि अपने कार्यकाल के दौरान ही यहाँ तक सड़क को पहुंचेंगे । वे अपने वादे पर खरे उतरे हैं।आज  उनके द्वारा पूरे क्षेत्र का कार्यकर्ताओं के साथ वाहन में बैठकर भ्रमण किया गया।  अन्य सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि काम हो रहे हैं। केंद्र के कुछ  बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहाँ किए जा रहे हैं रही है। वे देख रही है विकास कार्य का मात्र मोनिटरिंग कर रही है।  इस दौरान विधायक अधिकारियों को भी फोन पर आदेश देती दिखी।  देर शाय बाद में चाय विकास बोर्ड द्वारा बनाई गई नर्सरी एवं नर्सरी में चाय की पौधों को देखकर विधायक काफी प्रसन्न रही।  उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अब इस चाय का रोपण कुलसारी के आसपास के 9 से 10 ग्राम सभाओं में किया जाएगा।  लोग जहां अब आसाम की चाय स्थान पर कुलसारी की चाय का प्रयोग करेंगे इस मौके पर इनके साथ मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी पूर्व प्रमुख राकेश जोशी प्रधानमंत्री जिला कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरीश चमोला थराली किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिगपाल सिंह नेगी भाजपा नेता लक्ष्मण सती प्रकाश जोशी दिलमणि जोशी गोवर्धन जोशी अनीता रावत मनसा देवी रिटायर्ड कैप्टन मदन सिंह रावत दलवीर बिष्ट आदि लोग मौजूद थे