फसल बीमा योजना, किसान सम्मान योजना तथा केसीसी के मिलने से खुश है किसान भारत सिंह "कहानी सच्ची है" |
- |
उमरिया | 18-दिसम्बर |
भारत सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जहां फसलो के नुकसान होने पर बीमा राशि मिलने लगी है वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्रति वर्ष 3 किस्तों में 6 हजार रूपये खाते में जमा हो रहे है। आपने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसान लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। सहकारी समिति उमरिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया है, जिससे हम समय पर खाद, बीज तथा अन्य आवश्यकताओ के लिए राशि आसानी से प्राप्त कर लेते है। अब हमें साहूकारों से उधार नही लेना पडता है। भारत सिंह ने बताया कि परिवार में मैं, मेरी पत्नी एवं एक लडका है। खेती से प्राप्त होने वाली आय से बेटे की पढाई करा रहा हूं। अब खेती मे आने वाली समस्याओ का निराकरण हो गया है। केसीसी से उधार ली गई राशि का समय पर भुगतान कर रहा हूं जिससे बैंक मे भी साख बढी है। उत्पादित अनाज का सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी करने से फसल विक्रय की भी समस्यां का निराकरण हो गया है। प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा किसान हितैषी निर्णयों एवं उनके क्रियान्वयन के लिए उन्होने आभार व्यक्त किया। |