कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति से संगठन में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जाती है - अल्केश आर्य

 कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति से संगठन में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जाती है - अल्केश आर्य

  




बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल


मंडल प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारा विचार परिवार, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, हमारी कार्य पद्धती संरचना में हमारी भूमिका, भाजपा एवं हमारा परिवार के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए जा रहे प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर पांच सत्रो में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जय किशोर चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जी पी सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, ने किया।इस अवसर पर  भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह,  सुधा चंद्रा, भीम बहादूर थापा, किशोर बरदे,  सुदामा सिंह, संजय अग्रवाल ,सुरेश यादव, नारायण राठौर, प्रकाश शिवहरे  एवं अन्य कार्यकार्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जय किशोर चौधरी ने कहा कि एक समय था जब केंद्र की सरकार अनाज के लिये विदेशों पर निर्भर थी, हथियारों के लिये हम रूस ब्रिटेन जैसे देशों पर आश्रित थे, अटल जी ने पोखरण में विस्फोट कर देश को परमाणु  ऊर्जा और परमाणु हथीयार के लिए आत्मनिर्भर किया गया। उसके पश्चात अन्य वक्ता होशंगाबाद के पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अल्केश आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति से संगठन में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जाती है। कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति सुधार के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण उपरांत भाजपा का कार्यकर्ता भीड़ में चमकते हुए हीरे की तरह निखर कर आता है।कार्यक्रर्म मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हूए सुभाष आहूजा ने कहा की हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं विचार और संगठन महत्वपूर्ण हमारे कार्यकरता पद के लिए नही विचारधारा के लिए कार्य करतेहै प्रशिक्षण अलग अलग सत्रो की अध्यक्षता सुनील शर्मा, श्याम मदान, सुदामा सिंह, भीम बहादुर थापा ने की ।