भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने, संगठन करेगा मांग।

 भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने, संगठन करेगा मांग।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल


चोपना धान खरीदी केंद्र में भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने कि संगठन मांग करेगा। जानकारी देते हुए मजदूर संघ से सम्बद्ध अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के जिला प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया सभी सहकारी समितियों में धान खरीदी तीव्र गति से चल रही है। लगभग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शासन के नियमो के अनुरूप धान खरीदी की जाती है। चोपना सहकारी समिति में भी लगभग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खरीदी कि जाती है। उसके बाद किसानों को नियमों का हवाला देकर कांटा बन्द कर दिया जाता है। रात में कमीशन लेकर पेशेवर व्यक्तियों की धान नपाई की जाती है। यहां पर शासन के कोई नियम कानून नहीं लागू होता सुबह 12 बजे के पहले कोई कर्मचारी खरीदी केंद्र पर नहीं पहुंचता फिर किसानों के धान नपाई के समय सारे नियम कानून समिति के कर्मचारियों द्वारा सत्यवादी बनकर वाचन किया जाता है। संगठन के द्वारा ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ शीघ्र ही नामजद शिकायत कलेक्टर से कर उनकी बर्खास्तगी की मांग की जाएगी। किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर सहकारी समिति चोपना का किसानों के द्वारा घेराव भी किया जाएगा।

Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र