त्रि-स्तरीय पंचायतों/नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रविष्टि संबंधी बैठक संपन्न |
- |
छिन्दवाड़ा | 14-दिसम्बर- |
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सुमन ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की भरी गई जानकारी को अपडेट करें तथा बी.एल.ओ., दिव्यांग, स्थानांतरित व सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी भी शामिल करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी डी.डी.ओ. अपने अधीनस्थ कार्यालय के कर्मचारियों की जानकारी तैयार करके भेजे। जिन कार्यालयों के कर्मचारियों के वेतन का आहरण चैक या राज्य स्तर के माध्यम से हो रहा हो तो नियंत्रण अधिकारी जिले में कार्यरत ऐसे सभी कर्मचारियों की जानकारी भेजे। जिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी का वेतन आहरित हो रहा है, उसी कार्यालय से जानकारी भेजी जाये। यदि किसी विभाग प्रमुख द्वारा अपने स्तर से किसी अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी निर्वाचन संबंधी कार्यो में लगाई जाती है तो इसकी सूचना कर्मचारी के मोबाईल नंबर पर देने और साफ्टवेयर से जनरेट आई.डी. के साथ एन.आई.सी. को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिये कि विभाग प्रमुखों द्वारा भेजी गई जानकारी को सत्यापित करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी विभाग प्रमुख द्वारा किसी अधिकारी या कर्मचारी की जानकारी छुपाई तो नहीं गई है। उन्होंने जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि बी.एल.ओ.की अपडेट जानकारी भेजे। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुश्री यादव ने निर्धारित प्रपत्र "अ" एवं "ब" में अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी की प्रविष्टि करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ.की जानकारी अंकित करते समय बी.एल.ओ. के आदेश की प्रति और गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों व गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों की जानकारी के साथ तत्संबंधी प्रमाण पत्र भी संलग्न करना आवश्यक है। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारी, ड्राईवर, स्वीपर, बैंक गार्ड व भृत्य की जानकारी स्पष्ट रूप से संबंधित कॉलम में अंकित की जाये। |