पुलिस मुठभेड़ में 06 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद तमन्चा, 05 कारतूस व बोलेरो वाहन बरामद
जनपद के थाना फतनपुर से प्रभारी निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र फतनपुर के दूबे ढ़ाबा पूरेबदल के पास से पुलिस मुठभेड़ में बोलेरो वाहन में सवार 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तमन्चा 315 बोर, 05 अदद कारतूस व घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. मो0 फैसल पुत्र नियाज अहमद नि0 वार्ड नं0 10 पूरे गोलिया थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. सहिल पुत्र अब्दुल वाहिद नि0 वार्ड नं0 10 पूरे गोलिया थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. विवेक सोनी पुत्र सीताराम स्वर्णकार नि0 नयी बाजार दादूपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. सदाशिव दुबे उर्फ संतोष पुत्र स्व0 ओम प्रकाश दुबे नि0 दुबान दादूपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
05. आकाश दुबे पुत्र अशोक दुबे नि0 दुबान दादूपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
06. मोनू यादव पुत्र स्व0 श्यामलाल नि0 बराही, दादूपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगीः-
01. 02 अदद तमन्चा 315 बोर।
02. 03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद मिस कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
03. घटना में प्रयुक्त एक सफेद बोलेरो वाहन बिना नम्बर।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 274/20 धारा 307 भादवि बनाम उपरोक्त सभी।
मु0अ0सं0 275/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम मो0 फैसल उपरोक्त।
मु0अ0सं0 276/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम मो0 साहिल उपरोक्त।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से इस तरह इकट्ठा होने का कारण पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि सदाशिव दुबे की रिस्तेदारी में पड़ोसियों द्वारा इसके रिस्तेदारों को परेशान किया जाता है, उन्ही पड़ोसियों को सबक सिखाने की नीयत से हम लोग इकट्ठा हुये थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये।
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक श्री गणेश प्रसाद सिंह मय हमराह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़।