धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी।
भिंयाड़। रोशनी के पर्व दीपावली की चहल-पहल शुरू हो गई। शुक्रवार को धनतेरस की खरीदारी जोरों पर हुई। लोग मुहूर्त देख बाजार में खरीद करते दिखे। वहीं चीनी सामानों के बहिष्कार के बीच मिट्टी के दीप की मांग बरकरार रही।धनतेरस के दिन दोपहर के बाद से खरीदारी जोरों पर रही। महिलाओं ने सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। इसी के साथ ही चार ट्रैक्टर व 100 से अधिक दुपहिया वाहन की बिक्री हुई। वही कई लोगो ने इलेक्ट्रिक सामानों को भी खरीदा।
घरेलू सामान मिठाइयां, किराण, बर्तन आदि जमकर बिक्री हुई। सड़क की पटरियों पर मिट्टी के दीप की दुकानें लगी थी। इस बार दीपों की खरीदारी पिछली दीपावली के अनुपात में बढ़ोत्तरी दिखी। धनतेरस पर मुख्य चौराहे पर मिठाई की दुकान में कुछ इस तरह दिखी भीड़ शुक्रवार को देर रात तक दुकानें खुली रहीं और लोग खरीदारी करते रहे। इस
धनतेरस पर हुआ करोड़ का कारोबार।
शिव भिंयाड़ से मूलाराम चौधरी की रिपोर्ट