उत्तराखंड,मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उत्तराखंड,मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है।
       मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना एवं समन्वय का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।
      मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ इन त्योहारों को मनाने की अपील की है।
       मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 के दृष्टिगत इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।


Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र