थराली चमोली शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कॉलेज चेपड़ों के हाई स्कूल में जिया शाह व इंटर में संजय जोशी ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

थराली  चमोली शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कॉलेज चेपड़ों  के  हाई स्कूल में जिया शाह व  इंटर में संजय जोशी ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन      


रिपोर्ट केशर सिंह नेगी                    


शहीद  भवानी दत्त इंटर कॉलेज चेपड़ों के संजय जोशी ने इंटर मे  87% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिवम नेगी ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया,  वही इंटर में 8 छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। हाई स्कूल में कुमारी जीया शाह  ने 89% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिया ने 500 में से 445 अंक प्राप्त किए कुमारी  सपना शाह ने 80.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया हाई स्कूल में 17 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया  ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर है संजय जोशी इंजीनियर बनना चाहते हैं जबकि जीया डॉक्टर बनना चाहती है। सभी अभिभावकों ने उनके गुरुजनों को शुभकामनाएं दी विद्यालय के प्रबंधक देवी जोशी ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।