जनपद प्रतापगढ़ दिनांक -23.04.2020 (थाना आसपुर देवसरा )*
*रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*अवैध असलहा, कारतूस व मोटर साइकिल बरामद*
’
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 22.04.2020 को जनपद के थाना आसपुर देवसरा के रंगदारी मागने वाले गिरोह के 03 शातिर अभियुक्तों को एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01. विनीत पाण्डेय उर्फ भोलू पुत्र गिरजा शंकर पाण्डेय नि. ग्राम चिलावां थाना आसपुर देवसरा प्रता0।
02. उत्तम सिंह पुत्र रमेंश सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़।
03. प्रवेश सिंह पुत्र स्व. अभय प्रताप सिंह नि. ग्राम उदईशाहपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
*प्रकाश में आये अभियुक्तो का विवरणः-*
01. नन्दन सिंह पुत्र अशोक सिंह नि. ग्राम विक्रमपट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
02. रंजय सिंह पुत्र बचान सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
03. अवधेश पाण्डेय पुत्र रामउजागिर पाण्डेय नि. ग्राम चिलावां थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
04. अनिल उपाध्याय पुत्र सूर्यमणि उपाध्याय नि.ग्राम चिलावां थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
*बरामदगीः-*
1. एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर।
2. एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
3. एक अदद मोटर साईकिल सुपर स्पेलण्डर बिना नम्बर प्लेट।
*गिरफ्तारी का स्थानः-* प्रा0वि0 उमापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर* जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री रमेश चन्द के निकट पर्यवेक्षण में स्वात टीम के प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह मय टीम व प्रभारी निरीक्षक आसपुर देवसरा श्री सुनील कुमार सिंह मय हमराह द्वारा कल दिनांक 22.04.2020 को थाना आसपुर देवसरा के प्राथमिक विद्यालय उमापुर के पास से रंगदारी वसूलने वाले गैंग के तीन सदस्यों विनीत कुमार पाण्डेय उर्फ भोलू ,उत्तम सिंह व प्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर अवैध असलहे, कारतूस व मोटर साइकिल बरामद किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा की गयी पुछताछ में बताया कि हम लोग दिग्विजय सिंह जो हमारे गिरोह का सरगना है, के लिए काम करते हैं। दिग्विजय सिंह जो वर्तमान में जौनपुर जेल में बन्द है के कहने पर व्यापारियों से वसूली करते हैं और वसूली न मिलने की स्थिति में व्यापारियों पर जान से मारने की नियत से गोली भी चलवाते हैं।
अभियुक्त विनीत ने बताया कि थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के अमरगढ़ के व्यापारी आनन्द मोहन उमर वैश्य से पिछले वर्ष से रंगदारी की मांग करते रहे लेकिन वह रंगदारी नहीं दे रहा था। इसलिए हमने दि0 12.02.20 को आजमगढ़ से बदमाश मंगाकर उस पर गोली चलवायी थी, जिसमें वह बच गया था। (इस सम्बन्ध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0- 24/20 धारा 307, 504 भादवि पंजीकृत है)।
अभियुक्त विनीत ने बताया कि आसपुर देवसरा के व्यापारी बाबूराम अग्रहरि से कुछ दिन पूर्व दिग्विजय सिंह ने पैसे की मांग की थी किन्तु वह पैसा नहीं दे रहा था। इस पर दिग्विजय ने मुझे बाबूराम अग्रहरि पर गोली चलाने के लिए कहा और यह भी बताया कि गोली कमर के नीचे मारना जिससे वह मरने न पाये यदि वह मर जायेगा तो पैसा नहीं देगा। दिग्विजय सिंह ने मुझे बताया कि तुम उत्तम सिंह व रजय सिंह से बात कर लेना वे तुम्हें बाबूराम अग्रहरि की पहचान करा देंगे और असलहा के लिए मैंने नन्दन सिंह से कह दिया है तुम उनसे असलहा ले लेना। उत्तम सिंह व रजय सिंह ने मुझे बाबूराम अग्रहरि को पहचान करवा दिया। इसके बाद मैंने नन्दन सिंह से .32 बोर की पिस्टल ले ली। दि0 14.04.2020 को उत्तम सिंह, रजय सिंह व प्रवेश सिंह एक मोटर साइकिल से और एक मोटर साइकिल से अनिल उपाध्याय और मैं थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के कबीरपुर पहुंचकर, मैंने बाबूराम अग्रहरि के जांघ में गोली मार दी। (इस सम्बन्ध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0- 61/20 धारा 307 भादवि पंजीकृत है)। इसके उपरांत दिग्विजय सिंह ने पुनः फोन करके व्यापारी बाबूराम अग्रहरि से रंगदारी मांगी गयी थी। (इस सम्बन्ध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0- 66/20 धारा 386, 507 भादवि पंजीकृत है)।
अभी हाल ही में दि0 18.04.2020 को दिग्विजय सिंह के कहने पर मुम्बई में रह रहे मेरे बड़े पिता जी के लड़के अवधेश पाण्डेय द्वारा मोबाइल से फोन कर व्यापारी आनन्द मोहन से 02 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी, जिसको लेने हम तीनों जा रहे थे यदि नहीं देता तो उसके उपर भी गोली चलाते, किन्तु आप लोगों ने पकड़ लिया। (इस सम्बन्ध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0- 64/20 धारा 386, 507 भादवि पंजीकृत है)।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 68/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विनीत पाण्डेय उपरोक्त।
2. मु0अ0सं0 69/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम उत्तम सिंह उपरोक्त।
*पुलिस टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम श्री अजय कुमार सिंह मय स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
उ0नि0 श्री बालकिशुन उ0नि0 अभिमान सिंह, हे0का0 अमलेश शुक्ला, का0 राकेश कुमार सरोज, का0 रुपेश कुमार, का0 मित्रसेन यादव, का0 बलिराम सरोज, म0का0 श्वेता शर्मा, म0का0 गायत्री यादव, म0का0 पुनीत व म0का0 मोनिका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।