चोरों ने सूने घर से नकदी एवं गहनों की चोरी की।
चोरों ने सूने घर से नकदी  एवं गहनों की चोरी की।
 एसीपी न्यूज़ भारत के लिए राजेश कुमार की खास खबर। 

जसवंतनगर( इटावा), जसवंतनगर के ग्राम नगला कंचनियाँ में एक सूने घर से चोरी की घटना सामने आई है। गृहस्वामिनी गीता पत्नी बीरेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने नकदी और चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी दी है।


गीता अपने पति और बच्चों के साथ 23 अक्टूबर को अपने मायके जैतपुर गई थीं, जिसके कारण उनका घर खाली था। तीन दिन बाद जब वे वापस लौटीं, तो उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर सामान बिखरा हुआ था।


चोरों ने घर से 8 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, सोने की दो अंगूठी और एक सूटकेस चुरा लिया। चोरी हुए सूटकेस में महत्वपूर्ण कागजात और अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था।

गीता ने अपनी शिकायत में अपने देवर और कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र