रानीगढ़ पट्टी के दुग्धेश्वर महादेव मंदिर मझखोला में विकास पुरुष विक्रम बिष्ट की पुण्यस्मृति में हुआ भंडारा*
गौचर / चमोली।               रिपोर्ट 
ललिता प्रसाद लखेड़ा
*रानीगढ़ पट्टी के दुग्धेश्वर महादेव मंदिर मझखोला में विकास पुरुष विक्रम बिष्ट की पुण्यस्मृति में हुआ भंडारा*
          रानीगढ़ क्षेत्र सिदोली की ग्राम सभा मझखोला के दुग्धेवर महादेव मंदिर में सावन माह के आखिरी सोमवार को क्षेत्रवासियों ने स्व विक्रम सिंह बिष्ट की पुण्यस्मृति में शिवालय में भंडारा किया विक्रम सिंह बिष्ट अपने रानीगढ़ क्षेत्र के विकास पुरुष थे उन्होंने अपने संघर्षमय जीवन में अनेक उतार चढ़ाव देखे लेकिन हार नहीं मानी थी। उन्होंने जीवन में कलाकारी को अपनाया तथा एक कलाकार के रूप में उन्होंने पत्थरों की नकासी सहित लकड़ियों पर नकासी कर कही उपयोगी वस्तुएं बनाई एवम पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देकर खासकर कीवी को इस क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। उनके बगीचे की कीवी फल खूब प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी हैं।
         स्वर्गीय विक्रम सिंह बिष्ट ने दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के लिए एक पत्थर की शिव मूर्ति बनाई, जिसकी जो बनी पत्थर की मूर्ति उन्होंने ही बनायी थी विगत वर्ष जंगल में घास काटते समय चट्टान से गिरकर उनका देहान्त हुआ था।   
       इस वर्ष क्षेत्रवासियों ने उनके द्वारा बनाया गया शिवालय में भंडारा किया। उस शिवालय को बनाने में सबसे बडा योगदान उन्हीं का था। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह सचिव विक्रम सिंह मझखोला ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह ढमढमा प्रधान ऋचा देवी बरतोली ग्राम प्रधान आरती देवी सुनाक ग्राम प्रधान प्रमिला देवी एवम समस्त क्षेत्रवासियों  द्वारा भंडारे के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
Popular posts
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र