उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ऐसा लग रहा है
देहरादून। केशर सिंह नेगी रमेश थपलियाल
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेगी। जैसे-जैसे मतगणना के परिणाम आने शुरू हो रहे हैं भाजपा विजय की ओर अग्रसर होते जा रही है।  कुछ मिथक भी टूटे हैं जिन्हें लोग चर्चा कर रहे हैं।
*मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हारे चुनाव*
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे। उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एक चर्चित और युवा चेहरा के रूप में उभरकर सामने आए थे।  लेकिन वोट की चोट से धराशाई हो गए। अब देखना होगा की बीजेपी हाईकमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाता है या नहीं।
उधम सिंह नगर की सबसे चर्चित सीट खटीमा जहां से बीजेपी के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में हैं वो पार्टी के हाथ से निकलती दिख रही है। यहां पर पुष्कर सिंह धामी को करीब 5180 वोटो से कांग्रेस को भुवन चंद कापड़ी हरा दिया है।
*मुख्यमंत्री के तीनों चेहरे हारे चुनाव*
 उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल चुनाव हार गये।
उत्तराखंड एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है जो मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी होते हैं और उनको जनता चुनाव हरा देती है और इसका जीता जागता सबूत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुंआ से चुनाव हारे तो खटीमा विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए इसके साथ ही कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा से अपना चुनाव हार गये हैं।
ये तीनों नेता उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में उतरे थे मगर जनता का साँथ नहीं मिल सका और इनकी नैय्या पार नहीं हो सकी।