अंबेडकरी जनसेवा संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार और ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन।
अंबेडकरी जनसेवा संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार और ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

(आँखे क्राईम पर)

अंबेडकरी जनसेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष खातरकर की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, साथ ही संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी घोड़ाडोंगरी का गठन भी किया गया। बैठक का आयोजन एटक कार्यालय पाथाखेड़ा में संपन्न हुआ। जिसमे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष खातरकर ने कहा कि एससी,एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी सहित अन्य समुदाय के विकास के लिए संगठन हमेशा कार्यरत रहेगा एवं  नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने पद और संगठन के उद्देश्यों के अनुसार कार्य करने के लिए शपथ दिलाई। संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शंभू पंडोले  ने  संगठन के विस्तार के लिए  नवनियुक्त पदाधिकारियों को निस्वार्थ भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि दबे, कुचले, शोषित, वंचित, पीड़ित लोगों की सहायता हेतू हमेशा संगठन खड़ा रहेगा। अंबेडकरी जनसेवा संगठन की बैठक में  बैतूल जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश डेहरिया, जिला मीडिया प्रभारी कैलाश कुमार पाटिल, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट नवीन साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवनीत साहू, अनिल टांडेकर, संगठन मंत्री अमर अतुलकर, सचिव नामदेव गुजरे, कोषाध्यक्ष रूपेश नागले, ब्लॉक मीडिया  प्रभारी सागर सोलंकी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक चौकीकर को पदाधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आशीष खातरकर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट शंभू पंडोले, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश भूमरकर, कार्यकारिणी सदस्य  दीपक खातरकर, मनीष झरबड़े, अनिल तायडे, अशोक वाईकर सहित नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामनाऐ दी।