क्षेत्र के ग्राम मोरटक्का माफी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।
सनावद। क्षेत्र के ग्राम मोरटक्का माफी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिसमें एक लाइन के चार घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां पर लाखों रुपए के सामग्री सहित कपास पाइप एवं गृह उपयोगी वस्तुएं जलकर खाक हो गई। वहीं घटना रात 3 बजे बाद की बताई जा रही है। पीड़ित किसान किशोर मंडलोई महावीर मंडलोई दिनेश मंडलोई और सुखदेव मंडलोई ने बताया कि गत रात में अज्ञात कारण से हमारे घरों में आग लग गई। आग कैसे लगी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखी। और हमें इस बात की सूचना दी। घटना समय हम लोग घर में सोए हुए थे। तभी आग की लपटें निकलती हुई देखी। वही बाहर आकर ग्रामीणों की मदद से पहले स्थानीय स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। उसके बाद सनावद ओमकारेश्वर और बड़वाह के दमकल ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि आग में घर के अंदर रखे घरेलू उपकरण कपड़े अलमारी कपास खेत में लगाने की पाइप लाइन भूसा सहित अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गई। वह तो गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों ने देख लिया। और हमें जगा कर आग लगने की सूचना दी।
अक्षय की खास खबर