संगठन का विस्तार कर विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेंगे
संगठन का विस्तार कर विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेंगे:- अमित गर्ग
दो दर्जन लोगों को शामिल कर आप पार्टी ने कुनबा बढ़ाया 
बराड़ा 21 मार्च(जयबीर राणा थंबड)
आप पार्टी के खंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक का आयोजन आज कस्बा में जिला प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंजाब राज्य में मिली अभूतपूर्व सफलता का श्रेय शीर्ष नेतृत्व तथा पंजाब की विवेकशील जनता को देते हुए आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन मंथन किया गया। अन्ना आंदोलन काल से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य वक्ता अमित गर्ग ने अपने संबोधन में बताया कि गत काफी समय से दिल्ली में  शिक्षा ,स्वास्थ्य, ऊर्जा ,जन सेवाओं में विश्व स्तरीय किए गए ऐतिहासिक सुधारों से प्रेरित होकर पंजाब की जनता ने सभी परंपरावादी एवं भ्रष्ट पार्टियों को नाकारते हुए आप पार्टी को एक शानदार ऐतिहासिक जीत दिलवाई है। पार्टी संयोजक केजरीवाल जी ने सेवा, पारदर्शिता ,ईमानदारी तथा विकास का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया, जिससे अब यह आप पार्टी क्षेत्रीय पार्टी से विस्तार पाकर राष्ट्रीय फलक पर एक मजबूत विकल्प के रूप में तेजी से उभरने लगी है। दिल्ली के विकास मॉडल तथा पंजाब की जनता के विवेकशील  निर्णय के कारण देश के अन्य प्रांतों की भांति हरियाणा राज्य में भी भारी संख्या में लोगों द्वारा पार्टी का दामन थामने का  क्रम आरंभ हुआ है  यह क्रम निरंतर तेज होने से पार्टी संगठन ने वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का निर्णय किया है ।स्वच्छ छवि ,सकारात्मक राजनीतिक सोच तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत है। तथा उन्हें उचित मान सम्मान प्रदान किया जाएगा। आज की बैठक में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के प्रभजोत धनोरी, राजकुमार नागरा, राजेश शर्मा ,रणबीर, छत्रपाल काकरकुंडा ,मोहनलाल ,सुरेश ,गुरुदेव राय, पवन बिंजलपुर, मुकेश मित्तल बराड़ा ,संदीप गर्ग ,भारत पपलोथा, प्रवेश रजौली, दिनेश मुलाना  सहित लगभग 2 दर्जन से अधिक लोगों ने आप की टोपी पहनकर पार्टी का दामन थाम कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है ।
फोटो कैप्शनः पदाधिकारियों के साथ आप में शामिल हुए लोग