महिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन के साथ ही मनाया विश्व महिला दिवस।
महिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन के साथ ही मनाया विश्व महिला दिवस।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील
(आँखे क्राईम पर)

रविवार 13 मार्च को वार्ड क्रमांक 20 पटेल नगर पाथाखेड़ा में महिला कांग्रेस के तत्वाधान में शोभापुर, पाथाखेड़ा की महिला कांग्रेस की सभी महिला पदाधिकारी, महिला पार्षदगणों एवं सामाजिक महिलाओ ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ में सबसे पहले मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पमाला अर्पित कर की। तथा सभी उपस्थित महिलाओं ने भी एक-एक करके मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य और संगीत का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा बुजुर्ग कांग्रेस की कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी गोहे ब्लॉक अध्यक्ष, ममता साहू प्रदेश सचिव महिला सेवादल, अनीता बेलवंशी पार्षद, संगीता कापसे पार्षद, संगीता डेहरिया जिला अध्यक्ष अजा. जजा., माया वर्मा नगर अध्यक्ष, ममता यादव ओबीसी जिला अध्यक्ष, कल्पना मांडवे, योगिता डोईफोडे पूर्व नपाध्यक्ष, कमला पाटिल अध्यक्ष सुजाता महिला मंडल, निर्मला आठनेरे, उर्मिला चौकीकर, सत्यभामा पाटिल, बाली नागले, अनवरी खान, मनजीत कौर, सोनम पंडाग्रे, काशी गुजरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल की महिलाएं एवं सामाजिक महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन संगीता कापसे ने किया।