सहायक प्रबंधक द्वारा किसानों को श्रीफल भेंट कर धान खरीदी का समापन किया।
• Aankhen crime par
सहायक प्रबंधक द्वारा किसानों को श्रीफल भेंट कर धान खरीदी का समापन किया। । बलरामपुर रघुनाथ नगर से राजेश कुमार देवांगन की रिपोर्ट। । आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रघुनाथ नगर में आज दिनांक 7*2*2022 को धान खरीदी का समापन किया गया इस उपलक्ष में यहां के सहायक प्रबंधक नागेंद्र कुमार द्वारा किसान भाइयों को श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर धान खरीदी का समापन करवाया आपको ज्ञात है कि इस वर्ष रघुनाथ नगर के केसारी रोड मैं धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया था इस समिति में नागेंद्र कुमार को सहायक प्रबंधक नियुक्त कर समिति में भेजा गया था उन्होंने सफलतापूर्वक किसानों के धान खरीदी में सहयोग किया और किसी प्रकार से धान खरीदी करने में कोई कठिनाई नहीं हुई बल्कि सरना समिति बलंगी समिति में धान खरीदी करते समय किसानों से विभिन्न प्रकार के शिकायतें भी हुई लेकिन रघुनाथ नगर धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी करते समय किसानों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की इनके कार्य कुशलता सच्चाई के कारण ही किसान भाइयों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस उपलक्ष में किसान केत करण सिंह राजकुमार हीरा साए अंजनी कृष्णा श्याम कार्तिक ऑपरेटर धर्म चंद साहू लाल विजय आदि उपस्थित रहे