बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने हर्षा को दी श्रद्धांजलि
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने हर्षा को दी श्रद्धांजलि
        
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

विश्वहिंदू परिसद बजरंगदल सारणी प्रखण्ड जिला मूलताई के कार्यकर्ताओ ने पाथाखेड़ा राजपूत भवन के सामने बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री लक्ष्मी कांत पांडे, नगर संयोजक निशांत भंडारे ने बताया कि देश में जब से हिजाब विवाद शुरू हुआ है, तब से शिवमोगा में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं इस बीच  रविवार रात को शहर की भारती कालोनी में 23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की बड़ी बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कार्यकर्ता पर हमला होने के तुरंत बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शिवमोगा भाजपा का गढ़ माना जाता है जहाँ पर हिन्दू संगठन बहुत एक्टिव है केंद्र में भाजपा सरकार एवं कर्नाटक में भाजपा सरकार होने के बाद भी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है।पहले भी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या जिहादियों द्वारा की गई भारत सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की अवश्यकता है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होना चाहिए।
कर्नाटक के हर्षा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें गौ रक्षा प्रमुख मनजीत सिंह ठाकुर, सोनू गाठे, प्रदीप नागवंशी ,अजय बेलवंशी, सुनील इवने, बबलू बिहारी, मोती गुप्ता, राजा वामनकर , मनोज सोनी, आकाश गुजरे, विनोद पवार, सूरज मंडल, बबलू बिहारी, शरद यादव, सचिन भारती, सुजल विश्वकर्मा, रितिक विश्वकर्मा, चेतन मथांकर, दयाराम  पवार ,सुशील मंडल, आदित्य, टिल्लू साहू आदि की उपस्तिथि रही।