महिला थाना में दहेज प्रताडना के प्रकरण में हुआ राजीनामा
" ऑपरेशन मिलन के तहत "
   
महिला थाना में दहेज प्रताडना के प्रकरण में हुआ राजीनामा 



बूंंदी-जिला पुलिस अधीक्षक  जय यादव ने निर्देश दिये है कि पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों को पारिवारिक माहौल में समझाईश टुटते  परिवारों को मिलाकर राजीनामा करवाकर प्रकरणों व परिवादों का निस्तारण करे इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी  किशोरी लाल व  जोगेन्द्र सिंह कार्यवाहक उप अधीक्षक पुलिस महिला अपराध अनुसंधान सैल बून्दी के सुपरविजन में महिला थाना की टीम संजय वर्मा उ.नि. प्रभारी महिला थाना, मानसिंह स.उ.नि.  अशोक कुमार सहायक उप निरीक्षक, श्रीमति गीता जागिंड सउनि , ऋषिराज सिंह कानि. , गोपीराम कानि. , द्वारा प्रकरण संख्या 07/2022 धारा 498ए , 406 ता.हि. में मामला पारिवारिक विवाद का होने से दोनों पक्षों के थाने पर उपस्थित आने के उपरान्त पारिवारिक माहोल में समझाईश कर करीब 07 माह के लम्बे समय से परिवादियां श्रीमती गुरूप्रीत कौर एवं उसके पति श्री सर्वजीत सिंह में चल रहे विवाद में बैठकर समझाईश की गई , जिस पर परिवादियां ने आपसी समझ से लिखित वापस एक साथ रहने व में राजीनामा पेश कर प्रकरण संख्या 07/2022 में राजीनामा के आधार पर निस्‍तारण किया जायेगा। महिला थाने में यह पांचवा मामला है , जिसमें पति - पत्‍नि के पारिवारिक विवाद में राजीनाम करवाया जाकर परिवार में खुशियां वापस लौटी है व खुशी से घर गये हैं।
Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र