मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाएं , पशुपालकों को कराएं पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का भ्रमण : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह
मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाएं , पशुपालकों को कराएं पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का भ्रमण : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

कलेक्टर श्री सिंह ने किया कीरतपुर स्थित पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का निरीक्षण

कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को इटारसी के कीरतपुर स्थित मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अंतर्गत संचालित पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का भ्रमण कर यहां पशुओं के भरण पोषण, दूध उत्पादन एवं संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री सिंह श्री सिंह ने पशु प्रजनन प्रक्षेत्र प्रबंधन को यहां मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाने तथा कार्ययोजना बनाकर जिले के पशुपालकों को समूहों में भ्रमण कराकर उन्हें पशुओं के रखरखाव के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां गाय एवं भैंस पशु प्रजनन क्षेत्र, नेशनल कामधेनू ब्रीडिंग सेंटर एवं पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण किया।

प्रबंधक पशु आहार संयंत्र डॉक्टर सुनील चौधरी ने बताया कि इस पशु प्रजनन क्षेत्र में कुल 741 पशु है, जिनमें से 181दुधारू है। क्षेत्र की औसत दुग्ध उत्पादन क्षमता 850 लीटर प्रतिदिन है जिससे क्षेत्र के केंद्रीय प्रूफ संस्थान , ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एवं स्थानीय लोगो को वितरित किया जाता है। शेष दूध को सांची डेयरी को भी भेजा जाता है।

इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण कर यहां कैटल फीड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने प्रबंधन से कैटल फीड की बाजार कीमत एवं इसकी कीमत में आने वाले उतार-चढ़ाव के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रबंधक पशु आहार संयंत्र ने बताया कि इस पशु आहार संयंत्र से कैटल फीड 15 जिलों की गोशालाओ, शासकीय डेयरी फॉर्म , मदर डेयरी, दिनशा डेयरी को सप्लाई किया जाता है।
Popular posts
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
भाजपा के स्थापना दिवस के तहत सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव में हुये कई कार्यक्रम आयोजित*
चित्र
शुक्रवार ) को जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने
चित्र
शादी का झांसा देकर गलत काम(बलात्कार) करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चित्र
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली बार निरीक्षण किया गया,
चित्र