महिला सहित तीन आरोपियों से बरामद की 300 ग्राम में हैरोइन
1 करोड रुपए की हैरैइन बरामद

महिला सहित तीन आरोपियों से बरामद की 300 ग्राम में हैरोइन

नशा तस्करों पर कसा जा रहा है शिकंजा
अम्बाला(जयबीर राणा थंबड़)
पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीoआईoएo-1 अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही।  
अम्बाला 21 फरवरी 2022ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र ग्रीन अपार्टमैन्ट वाटिका जण्डली रोड़ सैक्टर-9 अम्बाला शहर के पास से हैरोइन तस्करी के मामले में गत दिवस सीoआईoएo-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल उर्फ लल्लु, रोहित निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर व आरोपी महिला सिमरन कौर को 300 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी राहुल उर्फ लल्लु का 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सीoआईoएo-1 अम्बाला के पुलिस दल को गत दिवस सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते है। गुप्त सूचना के आधार पर सीoआईoएo-1 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र ग्रीन अपार्टमैन्ट वाटिका जण्डली रोड़ सैक्टर-9 अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय कार में सवार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनसे 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ लल्लुू, रोहित निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर व आरोपी महिला सिमरन कौर के रूप में हुई जिन्हे 300 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।