राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2022 के दूसरे दिन एन.एस.एस. सीहोर, रोटरी क्लब,

 सीहोर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2022 के दूसरे दिन एन.एस.एस. सीहोर, रोटरी क्लब,


हिताय और नेहरू युवा केंद्र सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को युवाओं ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पोलियो अभियान चलाया। मध्यप्रदेश राज्य एन.एस.एस. पुरस्कार प्राप्तकर्ता उमेश पंसारी के नेतृत्व में शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, महात्मा गांधी महाविद्यालय एवं चन्द्रशेखर आज़ाद शासकीय महाविद्यालय सीहोर के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों निहारिका, शिवानी, आशीष, ओमप्रकाश, गिरधर, योगेश, सुहानी और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पवन पंसारी आदि ने सराहनीय कार्य किया और शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु सेवा दी। रोटरी क्लब प्रेसिडेंट राजेश काशिव सहित अन्य सदस्यों ने अभियान में महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया। उमेश ने बताया कि सीहोर के कई स्लम एरिया ऐसे हैं जहां कोई नहीं पहुँचता इसलिए युवाओं ने उनको लक्षित कर प्राथमिकता दी। जिला टीकाकरण अधिकारी, एन.एस.एस. जिला समन्वयक एवं नेयुके जिला युवा अधिकारी ने युवाओं की सराहना की।I