बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया l

 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया l



बाड़मेर से वागाराम बोस की रिपोट 


 बाड़मेर बुधवार पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड को सलामी दी l जिला स्तरीय कार्यक्रम में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन , जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी , सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक विनीत कुमार , पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ,अतिरिक्त जिला कलक्टर  ओ पी विश्नोई समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि गण प्रशासनिक एवं सेना, बीएसएफ , पुलिस के  अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l इधर, जिला परिषद में जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर लोक बंधु , सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय में उप महानिरीक्षक विनीत कुमार ने ध्वजारोहण किया l