उजड़ते नगर को बचाने के लियें कांग्रेस सेवादल ने की बैठक।

 उजड़ते नगर को बचाने के लियें कांग्रेस सेवादल ने की बैठक।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


शोभापूर के रेल्वे कालोनी में कांग्रेस सेवादल की बैठक की गई। जिसमें उजड़ते हुये सारनी शहर को बचाने के लियें रणनीति बनाई गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला कांति ने कहां की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सारनी की जनता के साथ धोखा किया हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी ही घोषणा में कायम नहीं जो बहुत ही निंदनीय हैं। कांग्रेस सेवादल इसका विरोध जिले व प्रदेश स्तर पर करेगी। कांग्रेस सेवादल यूथ विगं के जिला अध्यक्ष चंदू यादव व सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष नईम खान ने कहां की शिवराज सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई हैं। इनकी कथनी और करनी सारनी व पूरे प्रदेश की जनता के सामने उजागर हो गई हैं, जिसका परिणाम आज भाजपा जनप्रतिनिधियों के विरोध से सामने आ रहा हैं। श्री यादव ने बताया की अब जो भी भाजपा का नेता सारनी आयेगा उसका निरंतर कांग्रेस सेवादल सड़क पर उतरकर पुरजोर तरीके से विरोध करेगी । 

बैठक में उपस्थित  ममता साहू, रमजान सिद्दीक, मोहन पतारिया, कला बाई, काशी गुजरे, कविता मालवीय, महेंद्र कौर, रीना साहू, बाली गोहे, कविता गोहे, रूकसाना बानों, सोएब खान, बल्लू अंसारी, राजेश खवसे, पिंटू सोनारे, मुमताज शेख, कोदूलाल यादव सहित समस्त कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे ।

Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र