ब्लॉक कांग्रेस सारनी के तत्वाधान मे कांग्रेस के सभी विंग्स की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाया।
ब्लॉक कांग्रेस सारनी के तत्वाधान मे कांग्रेस के सभी विंग्स की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाया।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

इंटक कार्यालय पाथाखेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस सारनी के तत्वाधान में कांग्रेस के सभी विंग्स व इंटक यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन व भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौक़े पर मो,इलियास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की सत्य अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाने में अपनी अग्रणीय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई राष्ट्र को एक दर्शन प्रदान किया।
भगवान जावरे ने गांधी के दर्शन को सर्वभौमिक जनता के हित उन्नति के लिए बताया उनके दर्शन पर पूरे विश्व में पीएचडी, शोध किया जा रहा है जो मानव सभ्यता के विकास शांति भाईचारे के लिए जरूरी है। मो, ताहिर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा विभाजनकारी ताकतों को ख़त्म करने पुरी दुनिया में अहिंसा व मानवता का संदेश देने के लिए गांधी दर्शन लाजमी है। तिरुपति एरुलु ने कहा आज के परिवेश में गांधी दर्शन ही मानवता की रक्षा कर शांति स्थापित कर सकता है। इस अवसर पर मो ताहिर, महेन्द्र भारती, राजेश डॉयफोड़े, वज़ीर अंसारी, देवमन डेहरिया, बाबूखान् , नईम खान, फैयाज़ अंसारी आलोक रॉय, योगिता डॉइफोड़े, ममता यादव, रुक्साना बानो, माया वर्मा,सुनील मरस्कोले, श्याम चौरे, रमजान सिद्दीकी, मनोज ठाकुर, रमेश भूमारकर, मोहन पथरिया, देवराव पवार, शांति पाल, नेहरू बेले, सविता विश्वास, निजात खान संजू माकोड़े, नरेश गुजरे, संजय मांडवे, शब्बीर बेदी, हरीश पाल, मानिक धोटे ,प्रवीण पाल, विजय उपराले, तरुण पाल, मनोज पंडित,जगत यादव मो,इलियास, तिरुपति एरुलु आदि लोगों की उपस्थिति रही।