युवक कांग्रेस ने मांगा वनमंत्री विजय शाह का इस्तीफ़ा

 युवक कांग्रेस ने मांगा वनमंत्री विजय शाह का इस्तीफ़ा




बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पाथाखेड़ा चौकी पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी कर के चौकी प्रभारी राहुल रघुवंशी को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। पहले युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ता एक्युप्रेसर पार्क के पास जमा हो कर इंदौर के स्पा सेंटर में पकड़ाए भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्त्ताओ का पुतला जलाकर नारे लगाते हुए पाथाखेड़ा चौकी में पहुंचकर वन मंत्री विजय शाह इस्तीफ़ा दो के नारे लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। युवक कांग्रेस नेता राफे बक्श, राजेश चोरे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि स्पा सेंटर को भी बीजेपी नेताओ के संरक्षण की बात सामने आ रही है। युवक कांग्रेस नेताओ ने बताया कि प्रदेश के इंदौर में विजय नगर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाए तीन आरोपियों का कनेक्शन बीजेपी से सामने आया है। तीनो युवक वरुण यादव , विवेक नामदेव व अशोक सिंगला भाजयुमो के खालवा मंडल के पदाधिकारी और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इस के बेहद करीबी है।

इंदौर. स्पा सेंटर में संचालित देह व्यापार के खुलासे के बाद भाजपा की नींद उड़ गई है। स्पा सेंटर से पकड़ाए गए तीन युवक भाजपा से जुड़े हैं। तीनों वन मंत्री विजय शाह के करीबी बताए जा रहे हैं और उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंदौर  के विजयनगर स्थित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा था। इंदौर और थाईलैंड की 10 लड़कियों के साथ 8 लड़के पुलिस के हत्थे चढ़े थे। इनमें 3 लड़के खंडवा से है, जो बीजेपी के खालवा मंडल में युवा मोर्चा पदाधिकारी है। पकड़े गए लड़कों में वरूण यादव, विवेक नामदेव व अशोक सिंगला शामिल थे। वरूण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर है। वहीं अशोक सिंगला बीजेपी का कार्यकर्ता है। ज्ञापन देने में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपास्थि थे। किशोर चौहान राजेश डोईफोड , पिंटिश नागले, राजेंद्र मानकर, चंदू यादव, रोहित भारती, रोहन, सागर, हितेश निरापुरे, बंटी करोसिया ,अमित राजपूत, चेतन सोनी सोनू सोनू इरफान सिद्धिकी, ममता साहू रोनक सिंह, आलोक राय थे।