भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने आम जनमानस के विश्वास पर लगाई मुहर
*भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने आम जनमानस के विश्वास पर लगाई मुहर*
*कौशाम्बी* चायल विधानसभा से विधायक संजय गुप्ता को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट दिए जाने के बाद भाजपा नेता ( अनूप मिश्रा जी  ग्राम प्रधान अमीरसा )ने कहा कि चायल विधानसभा की जनता का भरोसा विधायक संजय गुप्ता पर रहा है और पूरे विधानसभा की जनता को यह भरोसा था कि चायल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी दूसरी बार फिर संजय गुप्ता को टिकट देगी जैसे ही चायल विधायक संजय गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने टिकट दिया है वैसे ही पूरे विधानसभा की जनता में जश्न का माहौल है उन्होंने कहा कि लोकप्रिय विधायक संजय को फिर टिकट दिए जाने की जानकारी मिलते ही आम जनमानस में खुशी की लहर है और टिकट मिलने की जानकारी के बाद आम जनता की खुशी इस बात का प्रतीक है कि चायल विधानसभा से सपा बसपा कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों को करारी शिकस्त देते हुए विधायक संजय गुप्ता दूसरी बात ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे

चायल तहसील से अम्बिकेश पाण्डेय की रिपोर्ट ACP News