नमो नमो मोर्चा भारत की कार्यकर्ती कु.हर्षदा ने अनोखे तरह से मनाया जन्मवर्षगांठ.।
नमो नमो मोर्चा भारत की कार्यकर्ती कु.हर्षदा ने अनोखे तरह से मनाया जन्मवर्षगांठ.।
    राजस्थान जयपुर (संजय बिश्नोई राजस्थान ब्यूरो) तरुणमित्र-  सामाजिक संस्था नमो नमो मोर्चा भारत  पुणे जिले की शिरूर तालुका के युवा कार्यकर्ती कु.हर्षदा देवराम वाघचौरे ने इस बार अपना जन्मदिन अनोखे तरिके से संपन्न करते हुए जन्मदिनं विशेष पर आलेगाव पागा स्थित कामाक्षा माता मंदिर के विकास पर 21000/-रुपये की धनराशि देते हुए माता का आशिर्वाद लेते हुए मनाया है।
     कु.हर्षदा देवराम वाघचौरे ने जन्मदिन को पुरे शांतिपूर्ण तरिके से मनाते हुए पिताश्री देवराम वाघचौरे व अजोबा शिवाजी अप्पा वाघचौरे ग्रामपंचायत सदस्यागण ने नगद धनराशि 21000/- कामाक्षा माता देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष लालसाहेब वाघचौरे और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी नाना वाघचौरे सेवा निवृत्त ग्रामसेवक को सौपी है।
     इस अवसर पर बालासाहेब वाघचौरे विद्युत महावितरण ग्राहक प्रतिनिधि, उद्योजक तुलसीराम वाघचौरे, उपसरपंच अशोक दर्डा, गोविंद राव वाघचौरे, गणेश वाघचौरे समेत देवस्थान कामाक्षा माता मंदिर ट्रस्ट के सदस्यागण उपस्थित रहे।
     कामाक्षा माता मंदिर देवस्थान ट्रस्ट की ओर से कु.हर्षदा वाघचौरे व उनके माता-पिता को श्रीफल,पुष्प गुच्छ के साथ फेटा बांधकर सत्कार किया गया। कु.हर्षदा द्वारा जन्मदिन को अनोखे तरिके से मनाये जाने पर चहुं ओर सर्वत्र चर्चा किया जा रहा है।
    उक्त आशय की जानकारी मीडियाकर्मियों को नमो नमो मोर्चा भारत के महाराष्ट्र प्रदेश सह संगठन मंत्री व सदस्यता प्रभारी शरदराव रासकर की ओर से देते हुए बताया गया है कि इस तरह से लोकहित में कार्यक्रम राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सोपान उंडे पाटील के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र