501 ग्राम हैरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 501 ग्राम हैरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की कार्यवाही

अंबाला, (जयबीर राणा थंबड़)।  पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र फुटबाल चैंक अम्बाला छावनी से दो आरोपियों अकबर उर्फ अन्ना व उनकी पत्नी कंचन निवासी गली नम्बर 2 डेहा कालोनी अम्बाला छावनी को 501 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया। आरोपियों का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 07 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।

सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को गत दिवस 19 जनवरी 2022 को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते है और अभी गाड़ी नम्बर एच0आर0-70 -डी0 341 में बस स्टैण्ड अम्बाला छावनी की ओर से फुटबाल चैंक अम्बाला छावनी की ओर जाएगें। गुप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र फुटबाल चैंक अम्बाला छावनी के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपियों की गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर आरोपी अकबर के लोयर की जेब से 501 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अकबर उर्फ अन्ना व उनकी पत्नी कंचन निवासी गली नम्बर 2 डेहा कालोनी अम्बाला छावनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।

Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र