विश्व मानव अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 

विश्व मानव अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
-


बुरहानपुर | 
   जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अतुल्य सराफ के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशुतोष शुक्ल के निर्देशानुसार आज पं.जवाहरलाल नेहरू शास. महाविद्यालय नेपानगर में विश्व मानव अधिकार दिवस एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
   इस अवसर पर पैरालीगल वॉलेन्टियर श्री संदीप शर्मा ने मानव अधिकारों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार दिवस की घोषणा यू.एन. की असेम्बली में 10 दिसम्बर 1948 को की गई थी। भारत में 28 सितम्बर 1993 को मानव अधिकार कानून लागू हुआ एवं 12 अक्टूबर 1983 को मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया। प्रत्येक भारतीय नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शोषण विरूद्ध, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति और शिक्षा आदि संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होनी चहिए।

बुरहानपुर से मिलिंद चौधरी की खास खबर
   पैरालीगल वॉलेन्टियर श्री नंदकिशोर जांगड़े ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिसके अंतर्गत् निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना के संबंध में उपस्थितजनों को लाभान्वित किया। आयोजित शिविर में यौन शोषण, महिला उत्पीड़न विषय पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजू सपकाले, व्याख्याता श्री संजय सपकाले, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री एल.एल. लौवंशी, श्री जितेन्द्र जामुंदे, शहजाद अली एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।