मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अस्पताल पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अस्पताल पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
-


सीहोर | 
   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुँचकर दुर्घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एक यात्री बस की रेहटी के निकट हुई दुर्घटना में करीब एक दर्जन व्यक्ति घायल हुए। दुर्घटना में दिवंगत नसरूल्लागंज निवासी श्री जगदीश महेश्वरी के परिवार को चार लाख रूपए की सहायता राशि मंजूर की गई है।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी प्रदान किए। घायलों के समुचित उपचार के 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। आंशिक रूप से घायल लोगों को भी पाँच और दस हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र