नेहरू युवा केंद्र देवास द्वारा हाटपिपलिया में जल संवाद का आयोजन

 

नेहरू युवा केंद्र देवास द्वारा हाटपिपलिया में जल संवाद का आयोजन
-


देवास | 
     नेहरू युवा केंद्र देवास द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत हाटपिपलिया में जनसंवाद का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शताधिक युवाओं ने भाग लिया।  महाविद्यालय के प्राचार्य वी.के. चतुर्वेदी ने सुंदर आख्यान के माध्यम से बताया कि जल प्रकृति का एक अनमोल उपहार है। इस उपहार का मान रखना समाज का दायित्व है। नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक अरविन्द श्रीधर ने जल शक्ति अभियान में युवाओं की सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध जल में से बहुत थोड़ा ही पेयजल के रूप में काम आने योग्य है। अगर हम उसे भी नहीं संभाल सके तो आगे आने वाला समय भयावह है। यह तभी होगा जब शासकीय योजनाओं के साथ-साथ समाज, विशेषकर युवा भी इसमें सहभागिता करें। वर्षा जल की एक एक बूंद का संरक्षण समय की मांग है। जनसंवाद को स्थानीय युवा गौरव तिमावत ने भी संबोधित किया और शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मुहिम चलाने का संकल्प व्यक्त किया।  कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।  कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र देवास के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संदीप गुर्जर ने किया।  इस अवसर पर उपस्थित युवाओं द्वारा जल संरक्षण के संकल्प भी लिया गया।
Popular posts
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
भाजपा के स्थापना दिवस के तहत सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव में हुये कई कार्यक्रम आयोजित*
चित्र
शुक्रवार ) को जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने
चित्र
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली बार निरीक्षण किया गया,
चित्र
शादी का झांसा देकर गलत काम(बलात्कार) करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चित्र