जन जागरण अभियान के आमला प्रभारी बने विक्की सिंह

 जन जागरण अभियान के आमला प्रभारी बने विक्की सिंह



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा समूचे देश में आसमान छूती मंहगाई, केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी गलत नीतियों, बेरोजगारी और रोजमर्रा के जरूरतों के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा का शंखनाद किया है। इसके तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जन जागरण अभियान पदयात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिये सारणी के प्रभावशाली कांग्रेस नेता विक्की सिंह को आमला विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया है। इनकी नियुक्ति इस अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी पीसी शर्मा के द्वारा की गई है। कांग्रेस नेता विक्की सिंह को आमला प्रभारी बनाने के पश्चात पूरे सारनी एवं आमला विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

कांग्रेस के नेता विक्की सिंह ने बताया पूरे देश में कांग्रेस कमेटी जन जागरण अभियान चलाकर आम जनमानस को परेशान करने वाले कई ज्वलंतशील मुद्दों को गंभीरता से उठाकर विरोध प्रदर्शन कर नुक्कड़ सभाएं कर रही है। सिंह ने बताया अभियान में मुख्य रूप से वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बढ़ती हुई महंगाई पर कोई नियंत्रण ना होना और अर्थ व्यवस्था में तेजी से गिरना मुख्य विषय होंगे। कांग्रेस इसको लेकर आमजन को अवगत कराएगी। विक्की सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देशवासियों को कई टैक्सों में लादकर कर्जदार बनाने का काम किया है। जिससे देश के आम नागरिकों के सामने परिवारों का पालन-पोषण करना कडा संघर्ष साबित हो रहा है। इसके अलावा रोजी-रोटी का संकट अतिरिक्त रूप से परेशानी में डाल रहा है।

Popular posts
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
भाजपा के स्थापना दिवस के तहत सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव में हुये कई कार्यक्रम आयोजित*
चित्र
शुक्रवार ) को जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने
चित्र
शादी का झांसा देकर गलत काम(बलात्कार) करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चित्र
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली बार निरीक्षण किया गया,
चित्र