कल कस्बे में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा आगमन
कल कस्बे  में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा आगमन

जसराना के कस्बा पाढम में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर मैदान में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के आगमन पर मंच की तैयारियों शुरू कर दी है 25 दिसंबर 2021 दिन शनिवार दोपहर 12:00 बजे माननीय बाबू सिंह कुशवाहा कस्बे में जन अधिकार पार्टी के मंच पर सभा को संबोधित करेंगे जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता बिजली कर मैदान में पूर्व तैयारियों में जुटे हुए हैं कार्यक्रम प्रभारी संजीव शाक्य राष्ट्रीय सचिव आगरा मंडल प्रभारी जिला अध्यक्ष लाखन सिंह सविता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोहित शाक्य सुनील कुमार झा सत्य प्रकाश लोधी राजपूत शिवम शाक्य रवि कुशवाह जमील हैदर एवं अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे 
रिपोर्ट कैलाश राजपूत